बांदा। रात में घर से निकले किसान का शव रेल ट्रैक पर पड़ा पाया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी राजाराम (51) का शव शनिवार को सुबह बेनीपुरवा और मथना खेड़ा के बीच रेलवे लाइन पर पड़ा पाया गया।
ग्रामीणो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल नबंर पर परिजनों को सूचना गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। भतीजे कृष्णऔतार ने बताया कि राजाराम की शादी नहीं हुई थी। वह घर से अलग रहता था। किसानी करता था। रात को वह बिना बताए घर से चला गया था। सुबह देखा तो वह घर पर नहीं था। उसका कहना है कि राजाराम ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का कारण अज्ञात है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।