फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एंगल से लटका मिला किसान का शव

Wed, 01 Nov 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में पानी लगाने के लिए कहकर घर से निकले किसान का शव सड़क किनारे खेतों पर लगे लोहे के एंगल से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। हालांकि तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण के मजरा भोड़ा पुरवा निवासी किसान शिवपूजन (52) सोमवार की देर रात परिजनों से खेत में पानी लगाने की बात बोलकर निकला था। मंगलवार को सुबह उसका शव सड़क किनारे खेत पर मवेशियों से बचाव के लिए लगे तार के एंगल पर गमछे से लटका मिला। ग्रामीणों ने जानकारी प्रधान कमलेश कुमार को दी। प्रधान ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई।
जानकारी लगने पर अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कराई। बड़े पुत्र रामभवन ने बताया कि वह तीन भाई व दो बहन हैं। मां कुसमा हैं। पत्नी कुसमा ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया हैंगिंग है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक शराब का लती था। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें