फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे से लटकता मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किसान ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि शराब पीने को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठा लिया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी रामदीन (28) ने शनिवार की रात कमरे में गमछे से फंदा लगा लिया। उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के वक्त पिता और पत्नी उमा तथा पुत्र व पुत्री घर से करीब एक किलोमीटर दूर पुरवा में स्थित घर में थे। रविवार को सुबह दूसरे घर न पहुंचने पर पत्नी ने गांव स्थित घर आकर देखा तो रामदीन फंदे से लटक रहा था। दरवाजे खुले थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चचेरे भाई सोहनलाल ने बताया कि पिता की छह बीघा सहित कुछ बटाई में जमीन लेकर खेतीबाड़ी करता था। शराब के नशे का लती था। शनिवार को शराब पीकर घर आने पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने उससे कहा कि वह खेती करके गल्ला पैदा करती है और तुम सब शराब में उड़ा रहे हो। पिता ने भी उसकी हरकतों को लेकर डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें