फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएपी न मिलने पर किसानों ने बांदा-बबेरू मार्ग किया जाम

Fri, 06 Nov 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-9-सड़क पर जाम लगाए किसान और तैनात पुलिस। अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सहकारी समितियों में डीएपी न मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को बांदा रोड पर जाम लगा दिया। बांदा-बबेरू मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने किसानों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने किसानों की सूची बनवाकर खाद वितरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका।

कस्बे के बांदा रोड स्थित मध्य सहकारी समिति और क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सुबह से ही खाद के लिए किसानों की कतार लगी थी। डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विधायक को किसानों ने बताया कि वे तीन-चार दिन से समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है।
इस दौरान एसडीएम अवनीश त्यागी, तहसीलदार राधेश्याम, कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी और समिति सचिव संगीता भी पहुंचीं। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बुलाकर खाद के स्टॉक की जानकारी ली और किसानों की सूची तैयार कराई। विधायक ने आश्वासन दिया कि शाम तक 500 बोरी खाद आ जाएगी और अगले दिन सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
किसानों ने खाद वितरण में भेदभाव और कालाबाजारी के आरोप भी लगाए। किसान फतेह बहादुर ने बताया कि चार दिन से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। उधर, विधायक ने समिति कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान एक बोरी खाद के लिए भटक रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि सभी किसानों को खाद का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए शनिवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें