फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन पर ताला जड़ धरने पर बैठे किसान

Sun, 11 Nov 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सब स्टेशन में ताला डालकर धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन

बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया। साथ ही धरना शुरू कर दिया।  रविवार को धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि पैलानी में समाधान दिवस पर क्षेत्रीय लोगों ने डीएम को यहां के बिजली संकट से अवगत कराया था।

विज्ञापन


डीएम ने तीन दिन में सुधार का आश्वासन दिया था। पांच दिन बीत गए, लेकिन लो वोल्टेज के साथ बिजली आठ घंटे ही मिल रही है। नाराज किसानों ने सब स्टेशन में कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंद कर दिया। सिकहुला, रामपुर, गड़रिया आदि गांवों के किसानों ने बताया कि सिंचाई नहीं हो पा रही।

सैकड़ों बीघे जमीन सूखी पड़ी है। किसानों ने कहा कि 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो 13 नवंबर को बांदा-हमीरपुर राजमार्ग को जाम किया जाएगा। प्रदर्शन में अमारा, बरेहटा, नरजिता, रैपुरा, नारायन, बुधेड़ा, मवई घाट, गौरी कलां, सिंधन कलां, बहुंडरी आदि गांव के किसान भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें