अतर्रा। आम के पेड़ में चढ़कर बकरी के लिए पत्ती तोड़ रहे किसान की गिरकर मौत हो गई। लेखपाल ने घटना की जांच की, रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी। परिजन शव घर ले गए। बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव का किसान शिव कुमार यादव (52) पुत्र शिवराज सोमवार को दोपहर घर में पली बकरी के लिए आम के पेड़ में चढ़कर पत्ती तोड़ रहा था।
अचानक डाली टूटने से वह नीचे जा गिरा। सिर में चोट लगने की वजह से उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार के एक पुत्र व पत्नी है। तीन बीघे खेती है।