बांदा। शहर के मवई बुजुर्ग निवासी किसान सिद्धगोपाल (57) शनिवार की रात साइकिल से घर जा रहे थे। चिल्ला की ओर से आए ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
महेश ने बताया कि पिता सिद्धगोपाल बंटाई पर खेत लेकर किसानी करते थे। शनिवार की रात एक्सप्रेसवे के पास स्थित खेत में रखी गेहूं की फसल की कतराई कराने घर से गए थे। खेत में मशीन न आने पर वह वापस घर खाना खाने आ रहे थे। तभी चिल्ला की ओर से आए ट्रक ने आर्यावर्त बैंक के पास सड़क पर उसके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह चार भाई तीन बहनें हैं। घर में मां संपत देवी हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। ट्रक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।रे