फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटकर किसान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। थाना क्षेत्र के बदहन पुरवा (तुर्रा) में 40 वर्षीय किसान ने शनिवार की शाम खेत में पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। घटना के पीछे पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान देवशरण पुत्र रामबहोरी सुबह पत्नी बीना के साथ अन्ना मवेशियों से बचाव के लिए खेत में तार की बाड़ लगा रहा था। तभी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। देवशरण ने बीना को पीट दिया। वह बेहोश हो गई। उसका पुत्र लक्ष्मी उसे अस्पताल ले गया।
खेत पर ही रुक गए देवशरण ने कुछ देर बाद देर शाम बबूल के पेड़ में रस्सी बांधी और फांसी पर झूल गया। पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक किसान के दो पुत्र लक्ष्मी (18) व मनीष (15) हैं। तीन बीघे जमीन है। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी मुन्नीलाल (55) पुत्र बंशी ने शनिवार की रात कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदा काटकर उसे नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें