फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पहले शराब पी फिर खा लिया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में घर पर अकेले वृद्ध किसान ने शराब के नशे में बृहस्पतिवार को दोपहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि दो साल में दो जवान बेटों की मौत के बाद से वह तनाव में रहते थे। इसके अलावा आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। किसान के ऊपर लगभग 30 हजार रुपये प्राइवेट कर्ज भी बताया गया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी सीताराम प्रजापति (60) अपनी पत्नी जहरी देवी के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पुरवा में रहते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर पत्नी जहरी देवी भैंस चराने चली गई। इस दौरान घर पर अकेले सीताराम ने पहले जमकर शराब पी और फिर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। इस दौरान घर पर मौजूद नाती वीरू ने देखा तो फौरन अन्य परिजनों को जानकारी दी। घर पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी से ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीताराम के छोटे बेटे धर्मराज प्रजापति ने बताया कि पिछले वर्ष भाई हीरालाल की शराब पीने के चलते मौत हो गई थी। दो साल पूर्व सबसे बड़े भाई रामबाबू की मौत हो गईी। दो साल में दो जवान बेटों को गंवाने के बाद से पिता सीताराम मानसिक तनाव में रहने लगे और इस दौरान शराब पीना शुरू कर दिया था। बताया कि उनके नाम तीन बीघा जमीन है। इसी में खेतीबाड़ी करके गुजर-बसर करते थे। यह भी बताया कि पिता पर गांव वालों का लगभग तीस हजार रुपये का कर्ज भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें