फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत, महिला घायल

Tue, 16 Apr 2024 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। खेत से फसल काटकर लौट रहे किसान व एक महिला को पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बबेरू सीएचसी से बांदा लाया गया। इनमें घायल किसान को प्रयागराज रेफर किया गया, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी रीतेश पटेल (18) सोमवार शाम साढ़े छह बजे के करीब अपने खेत से गेहूं की फसल काटकर घर आ रहा था। उसके पीछे गांव की ही मंजू देवी (30) भी आ रही थीं। तभी अतर्रा की ओर से आई बोलेरो ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बोलेरो चालक ने भी गाड़ी रोक कर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल से देर रात रीतेश पटेल को रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर प्रयागराज पहुंचे, वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रीतेश के चचेरे भाई उमेश ने बताया कि दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई राकेश बीमार चल रहा है। पिता स्व. रामनरेश पटेल का निधन हो चुका है। रीतेश के नाम पांच बीघा जमीन है। खेती-किसानी करके गुजर बसर करता था। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली में बोलेरो को खड़ा कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें