फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरन (बांदा)। खेत की रखवाली करने जा रहे किसान को शुक्रवार को तड़के तीन बजे वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर पड़ा रहा। सुबह जब मां खेत जाने के लिए निकली तो उसे सड़क मृत पड़ा पाया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बेलदान गांव निवासी सेवालाल ने बताया कि भतीजा सूरजभान (32) शुक्रवार को तड़के तीन बजे मूंग की फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला था।
गांव की सड़क पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सूरजभान की मां मीरा खेत जाने के लिए घर से निकलीं तो उन्होंने बेटे को सड़क पर लहूलुहान मृत अवस्था में पड़ा पाया।
विज्ञापन

वह पिता हीरा लाल की सवा दो बीघा जमीन में खेती करता था, बटाई पर भी खेत लिए था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें