फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिजली के पोल में बंधी भैंस को खोलते वक्त सपोटर वायर में आ रहे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के दीनदयाल का डेरा सबादा गांव निवासी हरिश्चंद्र (35) बुधवार को दोपहर अपने घर के सामने लगे बिजली पोल से बंधी भैंस को खोल रहा था। तभी उसका माथा पोल में लगे सपोटर वायर से छू गया।
विज्ञापन

इससे करंट की चपेट में आ गया और उसकी वहीं मौत हो गई। भाई सर्वेश ने बताया कि सात भाइयों में चौथे नंबर का था। पिता रामसहाय के एक बीघा जमीन है। बटाई में भी खेती लेकर खेती-किसानी करते हैं। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि करंट से हरिश्चंद्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें