फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान की नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन के क्योटरा चकरेही गांव निवासी किसान देशराज (72) की मंगलवार को दोपहर बागै नदी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से नदी के अंदर डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिवार की महिलाएं नदी किनारे लगी सब्जी की बाड़ी में सिंचाई करने पहुंची तो देशराज का शव पानी में डूबा हुआ मिला। पुत्र राजबहादुर ने बताया कि पिता को कर्वी स्थित बहन मैना की ससुराल जाना था। वह सुबह करीब आठ बजे घर से बागै नदी में स्नान करने लिए निकले थे। नदी में ही यह हादसा हुआ है। कमासिन थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नदी में स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें