फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में किसान ने खाया जहर, मौत

Sun, 22 Nov 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में शनिवार देर शाम एक किसान ने नशे की हालत में जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कीरतपुर गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसके पिता चंद्रपाल (56) शराब पीने के आदी थे। शनिवार देर शाम उन्होंने घर में अकेले होने के दौरान नशे की हालत में जहर खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।
इस पर बड़े भाई बद्री उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सुनील ने बताया कि वह नागपुर में रहकर मजदूरी करता है। एक सप्ताह पहले उसकी मां सुंदरकली भी नागपुर चली गई थीं। छोटा भाई विनय दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। उसके पिता शराब के नशे के आदी थे।
विज्ञापन


गिरवां थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि किसान की जेब से जहर की गोली मिली है। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें