फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान ने खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

Wed, 23 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते किसान ने कीटनाशक खा लिया। उसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी जगदीश (45) ने मानसिक संतुलन ठीक न होने के चलते 18 अगस्त की रात कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
पिछले चार दिन से वहां इलाज चल रहा था। मंगलवार को सुबह उसने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पत्नी केशा ने बताया कि यह दो भाई थे। छोटे भाई ओमप्रकाश की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों के हिस्से में 10 बीघा जमीन है। इसी से भरण पोषण होता था। बताया कि भाई की मौत के बाद से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इलाज के लिए उसने अपने जेवर तक गिरवी रख दिए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दो पुत्र और एक पुत्री है। नरैनी कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें