फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैटरी शोरूम की आग में फंसा परिवार, बच्चे पहली मंजिल से कूदे

Mon, 26 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 23- महोखर चौराहे में आग से जलता बैटरी शोरूम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर चौराहे पर रविवार की रात बैटरी शोरूम में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते बेसमेंट से उठीं लपटों ने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को चपेट में ले लिया। आग से पहली मंजिल पर रह रहा शोरूम मालिक मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी का परिवार फंस गया। चीख पुकार के बीच घर के दो बच्चों ने सड़क किनारे लगे मौरंग के ढेर पर कूदकर जान बचाई।
पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर परिवार के बाकी छह सदस्यों को अपने घर के रास्ते से बाहर निकाला। आग में कुछ बैटरियां भी तेज धमाके के साथ फट गईं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

महोखर चौराहे पर मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी का बैटरी शोरूम है और वह इसी शोरूम के पहली मंजिल पर परिवार सहित रहते हैं। रविवार शाम करीब सात बजे बेसमेंट में रखी बैटरियों में आग लग गई। अनुमान है कि आग शार्ट-सर्किट से लगी थी। बेसमेंट से शुरू हुई आग धीरे-धीरे विकराल हो गई और ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई।
तेज धुआं निकलने पर स्थानीय लोगों का ध्यान आग पर गया। शोरगुल हुआ तो लोग जमा हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग लगने के बाद आरिफ का परिवार पहली मंजिल पर फंस गया। नीचे आने का रास्ता शोरूम से ही था। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
शोरूम का शटर बंद होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। हाइड्रा मंगाकर शटर तोड़ा गया और दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। बांदा की तीन और अतर्रा से एक गाड़ी मंगाकर रात 11 बजे आग बुझाई जा सकी। अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया करीब चार घंटे के बाद आग बुझी है।


फोम केमिकल का प्रयोग करके बुझाई आग
एफएसओ कुलदीप कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए कुल चार गाड़ियां लगीं। 15 बार गाड़ियां पानी भरकर लाई और करीब 250 लीटर फोम केमिकल का प्रयोग करके आग बुझाई गई। बेसमेंट में बैटरी के साथ ही इंजन ऑयल, तेजाब और कंपनी के अन्य उत्पाद भी रखे हुए थे। इस कारण आग को बुझाने में काफी समय लगा। आग लगने के दौरान दो से तीन बैटरी फटने का भी अनुमान है।

शोरूम में आग बुझाने के नहीं थे इंतजाम
बांदा। आग बुझने के बाद शुरू हुई जांच में पाया गया कि शोरूम निर्माण के समय अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली गई थी और न ही व्यावहारिक तौर पर आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

एफएसओ कुलदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान उपकरण नहीं मिले और न ही एनओसी ली गई थी। बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव व एडीएम नमामि गंगे एमएम वर्मा ने बताया कि शोरूम के निर्माण व नक्शा स्वीकृति संबंधी जानकारी अभिलेख देखने के बाद होगी।

फोटो 23- महोखर चौराहे में आग से जलता बैटरी शोरूम। स्रोत : पुलिस

फोटो 23- महोखर चौराहे में आग से जलता बैटरी शोरूम। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें