फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस जांच की परिजनों को नहीं मिल रही जानकारी

Thu, 11 Jan 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मिले प्रसूता के शव के मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में प्रभावशाली लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस भी बेहद सतर्कता बरतते हुए जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने महिला के परिजनों को इस विषय में अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रसूता के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मिले शव के मामले में पति की ओर से मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य समेत नौ लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और हत्या जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 11 दिसंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचना अधिकारी शहर कोतवाल अनूप दुबे इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
मृतका के पति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हुए एक महीना होने को आ रहा है लेकिन पुलिस ने उन्हें अब तक यह नहीं बताया कि उनकी पत्नी की मौत के मामले में जांच कहां तक पहुंची है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच अंतिम पायदान पर है। जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप होगा। उधर, परिजन भी अब एक बार फिर बांदा आकर उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें