फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जीजा-साले को तीन लाख में बेचे नकली सोने के सिक्के

Mon, 03 Aug 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्वास में लेकर दो लोगों ने जीजा-साले को तीन लाख रुपये के नकली सोने के सिक्के बेच दिए। पीड़ित ने कोतवाली नगर में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरसई निवासी राम सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने साले के साथ निजी काम से बांदा आए थे। 23 जुलाई को बांदा के महाराणा प्रताप चौराहा के पास उनके पूर्व परिचित कमलेश पटेल व एक अन्य अज्ञात ने उनको तीन लाख रुपये के नकली सोने के सिक्के असली बताते हुए छल कर बेच दिए।
बताया कि ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने कोतवाली नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवेचक आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि छल पूर्वक सोने के नकली सिक्के बेचने का मामला है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें