बांदा। सीबीएसई इंटर की परीक्षा में जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 90 फीसदी या इससे अधिक अंक हासिल करने वालों की लंबी सूची है। जिले में सर्वाधिक 98 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर का ताज विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र मोहम्मद फैजान खां के सिर बंधा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा के छात्र कुशल शिवहरे ने 97 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
तीसरे स्थान पर सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा की छात्रा गति प्रकाश और शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा के अतुल वैश्य रहे। दोनों ने 96.6 फीसदी अंक हासिल किए। एक समान अंक हासिल करके तीन छात्रों ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इनमें सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उत्कर्ष अवस्थी व प्रवीण कुमार तथा विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के कार्तिकेय सिंह शामिल हैं। तीनों ने 96 प्रतिशत अंक पाए हैं।
दोपहर बाद इंटरनेट पर रिजल्ट घोषित होते ही मेधावियों के घर और स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राएं खुशी में उछल पड़े। प्रधानाचार्य फादर एसुसई रथिनम ने उन्हें शाबासी दी और मिठाई खिलाई। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य संगीता लंगौरा ने, तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतर्रा में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमारी अम्मा व वित्त नियंत्रक शिवशरण कुशवाहा ने, शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतर्रा में प्रधानाचार्य फादर अतुल राज ने, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के प्रधानाचार्य रीना सिंह ने और संत तुलसी पब्लिक स्कूल प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं और शाबासी दी। अभिभावकों को भी सराहा।
सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा
गति प्रकाश 96.6 प्रतिशत (कालेज टॉपर), उत्कर्ष अवस्थी व प्रवीण कुमार 96 प्रतिशत (द्वितीय स्थान), मनीषा देवी 95.6 प्रतिशत व उत्कर्ष कुमार अवस्थी 95.2 प्रतिशत (कालेज में तीसरा स्थान), प्रीतू सिंह 94.6 प्रतिशत, अंजली साहू 94.6, खुशी गुप्ता 94.4, सिद्धार्थ सेठ 94.2, विकास पटेल 94, प्राची मिश्रा 94, सार्थक सेठ 94, दिव्यांशी सनी 93.4, सौम्या साहू 93.4, छवि सिंह 93, मोहम्मद गुलामुद्दीन 92.6, अमृता निगम 92.4, श्रेयांश मेहरोत्रा 92.4, कौशकी पाठक 92.2, प्रेरणा सिंह 92.2, बनियाल खां 91.4, सुयश गुप्ता 91.4, यश गुप्ता 90.8, रीतिका गुप्ता 90.4, वेदांत शुक्ला 90.2, जया गुप्ता 90 प्रतिशत।
विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांदा
मोहम्मद फैजान खां 98 प्रतिशत (टॉपर), कार्तिकेय सिंह 96, सार्थक निगम 94.4, माइशा परवीन 94.2, पुष्पेंद्र कुमार 93.8, महक अग्निहोत्री 92, नंदनी मिश्रा 91 व अभिषेक कुमार शाह 90.4, आयुषी मिश्रा 89.2, मानसी रावत 89.4 प्रतिशत।
तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा
कुशल शिवहरे 97 प्रतिशत (कालेज टॉपर), श्रेया त्रिवेदी 95, शेफाली सिंह 95, हिमांशू पांडेय 95, ताहिहरा उस्मान 95 फीसदी, किशन गर्ग 94। कालेज टॉपर कुशल शिवहरे ने अंग्रेजी में 96 फीसदी अंक हासिल किए। ताहिरा उस्मान ने भी अंग्रेजी में इतने ही अंक पाए।
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी हाईस्कूल, बांदा
दिशा पुरवार 95.60 प्रतिशत (कालेज टॉपर), सौरभ पटेल 92.40, प्रशस्ति वर्मा 92.40, समीक्षा धुरिया 92.20, रौनित सिंह 92, आशुतोष गुप्ता 92, आयुष द्विवेदी 91.80, आयुष पाल 90, प्रत्यक्षा द्विवेदी 88.80, सत्यम 85.20, अमन सिंह 84.40, प्रियांश शर्मा 83.40, आकांक्षा निगम 83, तीवर रिषभ दीपक 81 प्रतिशत।
शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा
अतुल वैश्य 96.6 (कालेज टॉपर), उज्जवल 95.6, आयुष साहू 95.2, हर्षित पांडेय 94.8, सामर्थ सिंह 94.6, आकाश अग्रवाल 93.8, अभिषेक कुमार द्विवेदी 93.8, यानिनी लखेरा 93.6, आयुष द्विवेदी 93.4, गौरव मिश्रा 92, इशिता शिवहरे 90.2, काजल पांडेय 89.4, कपिल सिंह 89.4 प्रतिशत।
संत तुलसी पब्लिक स्कूल, बांदा
मुकेश गुप्ता 92 प्रतिशत (कालेज टॉपर), जाह्नवी द्विवेदी 91 प्रतिशत, हर्षिता शुक्ला 91 प्रतिशत।
इंटर के जिला टॉपर मोहम्मद फैजान को मिठाई खिलाती मां शमा परवीन। साथ में इसी परीक्षा में 94 फीसदी अंक- फोटो : BANDA
ेधावी छात्रा गति प्रकाश (96.6 प्रतिशत), सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अपने माता-पिता के साथ।- फोटो : BANDA
युष साहू (95.2 प्रतिशत) शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा को मिठाई खिलाते माता-पिता।- फोटो : BANDA
सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बांदा में टॉपर्स/मेधावी छात्र-छात्राएं। साथ में प्रधानाचार्य - फोटो : BANDA