बांदा। झांसी–मानिकपुर रेलखंड पर खैरार, इचौली में अकौना दोहरीकरण कार्य के चलते झांसी व कानपुर से आने वाली ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। जन संपर्क अधिकारी झांसी मनोज कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 14109 चित्रकूटधाम कर्वी–कानपुर व कानपुर-चित्रकूटधाम एक्सप्रेस 18 व 19 जून को, गाड़ी संख्या 64602 कानपुर–मानिकपुर एक्सप्रेस 18 व 19 जून, गाड़ी संख्या 64645 खजुराहो–कानपुर एक्सप्रेस 18 से 20 जून, गाड़ी संख्या 64646 कानपुर–खजुराहो एक्सप्रेस 17 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज से ग्वालियर एक्सप्रेस 19 से 20 जून तक, गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस 18 व 19 जून, गाड़ी संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मेमू 19 जून, मानिकपुर वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 20 जून को रद्द रहेंगी। बताया कि गाड़ी संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांदा मेमू व गाड़ी संख्या 64614 बांदा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 18 व 19 जून महोबा से ही वापस हो जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 01027 दादर–गोरखपुर एक्सप्रेस 120 मिनट, गाड़ी संख्या 64602 कानपुर–मानिकपुर मेमू 40 मिनट विलंबित रहेगी। गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग–कानपुर एक्सप्रेस 20, गाड़ी संख्या 64645 खजुराहो–कानपुर एक्सप्रेस 11 जून से 17 जून तक खजुराहो स्टेशन से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से चलेगी।