फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की भेंट चढ़े 1.90 लाख पेड़-पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण की बड़ी कीमत हरियाली को चुकानी पड़ी है। एक्सप्रेस-वे वाले सभी सात जिलों में एक लाख 90 हजार से ज्यादा पौधों और पेड़ों का सफाया हुआ है। फिलहाल इनके स्थान पर पौधरोपण नहीं हुआ है। एक्सप्रेस-वे की भेंट सबसे ज्यादा पेड़ बांदा जिले में चढ़े हैं। पौधों का नुकसान सर्वाधिक औरैया जिले का हुआ है।
विज्ञापन

करीब 14 हजार 849 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का पिछले वर्ष से युद्धस्तर पर काम चल रहा है। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद मिट्टी का काम भी काफी हद तक पूरा हो चुका है। कुछ स्थानों पर पक्का निर्माण शुरू हो गया है। एक्सप्रेस-वे में शामिल सातों जिलों में बड़ी संख्या में पौधे और भारी-भरकम पेड़ थे। इन सभी को मशीनों से धराशाई कर दिया गया है। जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) के वरिष्ठ प्रबंधक (वन) अतुल अस्थाना ने समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला को दी सूचना में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए काटे गए पेड़ और पौधों की संख्या जिलेवार बताई है। वरिष्ठ प्रबंधक ने कहा है कि इन पेड़ों को काटने की अनुमति भारत सरकार ने दी है। आरटीआई में यह भी बताया है कि एक्सप्रेस-वे में मल्टीपर्पज कांप्लेक्स/मूलभूत सुविधाओं के संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। एक्सप्रेस-वे लोकार्पण की तिथि अभी निश्चित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें