फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च ब्योरा न देने पर तीन प्रत्याशियों को चेतावनी

Fri, 17 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
खर्च का ब्योरा न देने पर नोटिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
खर्च का ब्योरा न देने पर सदर विधान सभा के तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई है। उधर, कम खर्च दर्शाने पर भाजपा सदर प्रत्याशी को भी नोटिस दी गई। अब तक चारों विधान सभा क्षेत्रों में प्रमुख चार दलों के गिनेचुने प्रत्याशियों ने करीब 83 लाख रुपये ठिकाने लगा दिए।
विज्ञापन


मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बांदा सदर क्षेत्र से तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने व्यय लेखा नहीं दिया। इन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे की मोहलत दी गई है। यह भी बताया कि भाजपा सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी को कम खर्च दर्शाने पर नोटिस जारी की गई। जांच के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी का लगभग 10 लाख रुपये खर्च हो गया। जबकि ब्योरा लगभग साढ़े 7 लाख रुपये का दिया गया।

बांदा सदर में खर्च में नंबर-वन कांग्रेस-सपा प्रत्याशी विवेक सिंह हैं। अब तक करीब 13 लाख रुपये चुनाव में खर्च हो गए। बसपा प्रत्याशी मधुसूदन कुशवाहा का लगभग 5 लाख खर्च हुआ। नरैनी (सुरक्षित) में बसपा प्रत्याशी गयाचरन दिनकर ने सबसे ज्यादा साढ़े 5 लाख खर्च किए। कांग्रेस-सपा प्रत्याशी भरतलाल दिवाकर ने 4 लाख और भाजपा प्रत्याशी राजकरन कबीर ने करीब साढ़े 3 लाख रुपये खर्च का ब्योरा दिया।
विज्ञापन


बबेरू में सपा प्रत्याशी विशंभर सिंह यादव ने प्रचार-प्रसार में लगभग 7 लाख रुपये खर्च कर दिए। बसपा की किरन यादव ने 6 लाख और भाजपा के चंद्रपाल कुशवाहा ने तीन लाख खर्च ब्योरा दिया है। तिंदवारी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दलजीत सिंह का अब तक सबसे ज्यादा 9,19,423 रुपये खर्च हुआ।

लोकदल प्रत्याशी रामकरन सिंह बच्चन का 6,99,228 रुपये, भाजपा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति का 4,81,400 और बसपा प्रत्याशी जगदीश प्रजापति का 5,01,705 रुपये चुनाव में खर्च हो गए। उधर, व्यय प्रेक्षक राजेश कुमार ने समय पर व्यय लेखा पेश न करने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें