एप्प द्वारा- --------
महाराष्ट्र से लौट रही कार ट्रक से टकराई, 4 घायल
- घायल जौनपुर, भदोई और रायबरेली के
- बाँदा में हाईवे में हुआ हादसा
सम्वाद न्यूज़ एजेंसी
तिंदवारी (बांदा)। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार कार की ट्रक से टकरा गई। इसमें सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल चारों युवक महाराष्ट्र से गृह जनपद लौट रहे थे। घटना सोमवार को तड़के कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव के पास की है। सुबह करीब तीन बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार राहुल तिवारी (25) निवासी जौनपुर, नीलेश मिश्रा (27) निवासी भदोही व महेंद्र प्रताप (27) निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक नीतेश (26) को मामूली चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायलों के मुताबिक वह बांदा-फतेहपुर राजमार्ग से इसलिए जा रहे थे क्योंकि उन्हें महेंद्र प्रताप को रायबरेली छोड़ना था। महाराष्ट्र में महामारी का प्रकोप और लॉकडाउन से हो रही समस्या के चलते वे अपने घर लौट रहे थे। कार में ईंधन व अन्य खर्च आदि के लिए मित्रों से उधार लिया।