फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की नाक तले मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
दुकान में चोरी की जानकारी देता दुकान स्वामी सुनील। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
एप्प द्वारा ---------- तिंदवारी (बांदा)। थाने से चंद कदम दूर चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। कई कीमती मोबाइल भी चुरा ले गए। सैमरा गांव निवासी सुनील सिंह की यहाँ पुलिस थाने के नजदीक मोबाइल व सर्विस सेंटर की दुकान है। रविवार की रात दुकान का शटर काट कर चोर अंदर दाखिल हो गए और 40 कीमती एंड्रॉयड फोन तथा एक वीडियो कैमरा चोरी कर ले गए। इनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। सोमवार को सुबह फुटपाथ पर दुकान लगाए सब्जी विक्रेताओं ने दुकान मालिक को घटना की सूचना दी। व्यापारी सुनील ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। थाने की नाक तले चोरों द्वारा शटर काटे जाने की पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें