फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी टीम ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी। छेहरांव गांव में टीम को दस लीटर कच्ची शराब व भारी मात्रा में महुआ का लहन बरामद किया। शराब के अवैध धंधे में संलिप्त एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को आबकारी निरीक्षक सदर अपर्णा द्विवेदी की अगुवाई में विभाग की टीम ने केन नदी किनारे स्थित कनवारा, दर्दा,चटचटगन व छेहरांव आदि गांवों में दबिश दी। छेहरांव गांव में मुकेश सिंह के मकान से दस लीटर कच्ची अवैध शराब पकड़ी। वहीं मौके पर महुआ का करीब एक क्विंटल लहन भी बरामद हुआ। टीम ने शराब के अवैध धंधे में लिप्त मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लहन व शराब को नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी ने शराब की देशी, विदेशी व वीयर की दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को ओवररेटिंग न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें