नरैनी। कतराई के समय थ्रेसर मशीन की शाफ्ट में साड़ी फस जाने से महिला गंभीर घायल हों गई। प्राथमिक उपचार के बाद बांदा ले जाते समय उसकी मौत हो गई।करतल क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी रचना (30) अपने खेत में मटर के फसल की थ्रेसिंग कराने गई थी।
तभी ट्रैक्टर और थ्रेसर के मध्य लगी शाफ्ट के संपर्क में आ गई शाफ़्ट में इसकी साड़ी फंस जाने के कारण थ्रेसर मशीन ने इसे कई चक्कर घुमा दिया। जिससे पूरे शरीर में गम्भीर चोट लग गई। ट्रैक्टर बंद कर परिवार के लोग निजी वाहन में लाद कर इलाज के लिए सीएचसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। (संवाद) आठ पशु तस्कर गिरफ्तार