फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में मणिकांती ने सबको पीछे छोड़ा

Sat, 16 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुरेड़ी स्थित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में शनिवार को दौड़ में मणिकांती व जयदीप और गोला फेंक, तवा फेंक व लंबी कूद में सलमान ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

 
बालिका वर्ग 100 मीटर में मणिकांती प्रथम, पूनम देवी द्वितीय व प्रभा पाल तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में मणिकांति, पूनम देवी व साधना क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहीं।

400 मीटर में खुशबू प्रथम, मणिकांत दूसरे व पूनम तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 100 मीटर में रामखिलावन पहले, विवेक सिंह दूसरे व रामशरण वर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


200 व 400 मीटर में जयदीय प्रथम रहे व रामखिलावन को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग गोला फेंक में सलमान प्रथम, रोहित द्वितीय और बालिका वर्ग में रीता साहू प्रथम, राजमणि द्वितीय व साधना तीसरे स्थान पर रहीं।

तवा फेंक बालक वर्ग में सलमान खां प्रथम व मुफीद दूसरे स्थान रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, मतरुशा खातून द्वितीय व साधना तीसरे स्थान पर रही।

लंबी कूद बालिका में ज्योति सिंह प्रथम, रीता साहू द्वितीय व साधना तीसरे स्थान स्थान रही। बालक वर्ग में सलमान खां प्रथम, रजनीश द्वितीय व मृदुल तीसरे स्थान पर रहा।

कबड्डी बालिका वर्ग में गोयरा मुगली विजेता व इंदिरा पुरवा दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में गोयरा विजेता व लोहरा उपविजेता रहा। वालीबाल में गोयरा मुगली प्रथम व लोहरा दूसरे स्थान पर रहा।

कुश्ती में सुनील रैकवार (लोहरा) ने कल्लू (परम पुरवा) को हराया। तारिक (गोयरा) ने मुफीद (गोयरा) को चित किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और समापन पर विजेताओं को पुरस्कार बांटे। निर्णायक हामिद अली, सुनीता सिंह, सूर्य प्रकाश, आफताब रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें