फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शाम की आंधी-बूंदाबांदी से तापमान लुढ़का, मिली राहत

Thu, 30 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आंधी और बूंदाबांदी के कारण बांदा में भीषण गर्मी से राहत मिली है, जिससे अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
विज्ञापन



पहले 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका अधिकतम तापमान अब 44.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बुधवार को सुबह और दोपहर बाद आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई, हालांकि बीच-बीच में तेज धूप भी निकली जिससे गर्मी फिर बढ़ी। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा ने बताया कि तापमान में वृद्धि होगी और बीच-बीच में आंधी व बूंदाबांदी से राहत मिलती रहेगी, लेकिन यह स्थिति पूरे माह बनी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में गेहूं की थ्रेशिंग कर रहे किसान बारिश की आशंका से चिंतित हैं, क्योंकि इससे उनकी फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें