फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धीरेंद्र शास्त्री की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल

Thu, 30 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसिद्ध संत बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल हुई है। पुलिस ने फोटो का संज्ञान लिया तो मामला गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड चौकी क्षेत्र के सौंता गांव का बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। खुरहंड पुलिस चौकी प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक फोटो संज्ञान में आई है। संबंधित व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी से यह फोटो भी डिलीट की है। आईडी धारक ने दूसरी पोस्ट में त्रुटिवश पोस्ट होने की बात भी लिखी है। आईडी धारक गांव में नहीं है। कहीं बाहर इलाज करा रहा है। इस संबंध में अभी किसी तरफ से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें