फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 1.04 लाख बच्चों की निपुण परीक्षा का मूल्यांकन शुरू

Mon, 21 Sep 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-20- डीएवी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन करते परिषदीय परीक्षक। संवाद
विज्ञापन
बांदा। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के 1.04 लाख छात्र-छात्राओं की निपुण परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार से शुरू हो गया। शहर के डीएवी इंटर कॉलेज के हॉल में 80 परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू की।
विज्ञापन

बच्चों की शैक्षिक योग्यता का आकलन करने के लिए जिले के 1348 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा कराई गई थी। इसमें कक्षा एक से पांच तक के 1.04 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
प्रत्येक कक्षा के प्रश्नपत्र में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न थे। मूल्यांकन कार्य की निगरानी कर रहे एसआरजी डॉ. सौरभ आर्य, शशांक शेखर मिश्रा और गुलाब त्रिवेदी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षक को एक दिन में 200 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षकों को उत्तर कुंजी भी उपलब्ध कराई गई है। सोमवार को डीएवी इंटर कॉलेज के हॉल में परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें