फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन खत्म, चार विधान सभा क्षेत्रों में 65 प्रत्याशी

Mon, 06 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बैरियर पर समर्थकों को रोकती पुलिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नामांकन के अंतिम दिन नरैनी से कांग्रेस व तिंदवारी से लोकदल प्रत्याशियों के अलावा क्षेत्रीय पार्टियों व निर्दली प्रत्याशी की भीड़ रही। बबेरू विधान सभा क्षेत्र में आखिरी दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। अंतिम दिन 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कई प्रत्याशियों ने दोबारा सेटों में पर्चे भरे। जिले की चारों विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की कुल संख्या 65 हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन के सातवें और अंतिम दिन सदर विधान सभा क्षेत्र में सुबह से शाम तक नामांकन की गहमागहमी रही। यहां ठीक तीन बजे कैंपस में दाखिल होने वालों को टोकन देने के बाद 6:30 बजे तक नामांकन चलता रहा। अंतिम दिन 15 नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद सदर विधान सभा क्षेत्र में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 26 हो गई।

उधर, तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र में 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अब यहां प्रत्याशियों की संख्या 16 पहुंच गई। नरैनी (सुरक्षित) विधान सभा क्षेत्र में 8 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के बाद अब यहां प्रत्याशियों की संख्या 14 है।
विज्ञापन


बबेरू विधान सभा क्षेत्र के काउंटर में अंतिम दिन सन्नाटा रहा। यहां नामांकन कराने वाले 9 प्रत्याशी हैं। अंतिम दिन नामांकन कराने वालों में भाजपा के बागी रामकरन सिंह बच्चन ने लाव-लश्कर के साथ लोकदल से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ राजकिशोर सिंह, अजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, विजय पाल, अमरनाथ सिंह, ज्ञानचंद्र शुक्ला, भाऊ यादव, शिवकरण सिंह पप्पू आदि शामिल रहे।

उधर, नरैनी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के भरतलाल दिवाकर ने भी अंतिम दिन पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस और सपा जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी शामिल रहे। सपा के बागी रमेशचंद्र कुरील ने राष्ट्रीय लोकदल से नामांकन कराया। जिलाध्यक्ष लखन सिंह समेत समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें