बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य चुनाव के तीसरे चरण में
नरैनी व बिसंडा ब्लाक के 132 ग्राम प्रधान पदों के लिए पहले दिन 1420
प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
सदस्य के लिए मात्र 1835 पर्चे दाखिल हुए। उधर, शीलू निषाद ने भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
तीसरे
चरण में नरैनी ब्लाक की 83 और बिसंडा ब्लाक की 49 ग्राम पंचायतों में
चुनाव होने हैं। शनिवार को यहां प्रधान पद के लिए देर शाम तक नामांकन कराने
वालों की कतार लगी रही।
आरओ अख्तर हुसैन के साथ 13 एआरओ ने अलग-अलग काउंटरों में पर्चे दाखिल कराए। यहां प्रधान के 915 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
उधर,
सदस्य के लिए 1270 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसी तरह बिसंडा ब्लाक
में 49 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 505 पर्चे दाखिल हुए।
सदस्य
के 673 वार्डों में 565 ने नामांकन किया। आरओ इमत्याज कुरैशी के साथ आठ
एआरओ ने न्याय पंचायतवार अलग-अलग काउंटरों में नामांकन पत्र दाखिल कराए।
उधर,
नरैनी ब्लाक में बरकोला ग्राम पंचायत से शीलू निषाद ने भी नामांकन दाखिल
कर दिया। उसके साथ सैकड़ों समर्थकों का हुजूम था। इनमेें बड़ी संख्या में
महिलाएं थीं।