फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इंजीनियरिंग के छात्रों ने कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की समझीं बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंजीनियर के छात्रों ने कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी प्लांट का भ्रमण कर वहां की बारीकियां समझीं। आधुनिक तकनीक से रूबरू हुए।
विज्ञापन

शहर के नरैनी रोड स्थित कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने प्लांट का भ्रमण किया। यहां बामदेव स्मार्ट साल्यूशंस के संस्थापक निदेशक डाॅ. मनोज कुमार शिवहरे ने बच्चों को प्लांट की स्थापना, उद्देश्य और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। बताया कि यह प्लांट आसपास के 200 किमी के दायरे में अपनी तरह का एकमात्र आधुनिक प्लांट है। यहां अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथालॉजी से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जाता है। प्लांट के प्रबंधक शैलेंद्र दुबे ने प्लांट की कार्यप्रणाली व आधुनिक तकनीक से अवगत कराया। बताया कि बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण पर्यावरण संरक्षण में सहायक होता है।
विज्ञापन

केसीएनआईटी के शिक्षक राजन शुक्ला, राकेश सिंह आदि ने भी बच्चों के साथ प्लांट की तकनीकी को समझा। केसीएनआईटी के प्लेसमेंट अधिकारी श्यामजी निगम ने शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी बताया। शहर के सेंटमैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने भी प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डेविड जेम्स और शिक्षक विनोद और नीलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें