फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्टेशन रोड से हटाए अतिक्रमण, व्यापारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुलडोजर से सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ढहाया गया। इसमें कई होटल के बाहर बने चबूतरे व वाहन खड़ा करने के पार्किंग स्थल भी शामिल रहे। अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। जब अधिकारियों ने होटल मालिकों को समझाया तो वह सामान खुद हटाने लगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम राजबहादुर के नेतृत्व नगर पालिका के कर्मचारी पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी मशीन लेकर शहर के रेलवे स्टेशन की प्रमुख रोड में पहुंचे। जहां रोड किनारे बने एक दर्जन से अधिक होटल जो अवैध रूप से सड़क की नाली के ऊपर निर्माण कार्य किया था। उसको ढहाने का कार्य किया। इसमें टिनशेड, वाहन पार्किंग स्थल, खाना बनाने के लिए बनी भट्ठियों को बुलडोजर से ढहाया गया।
इसके अलावा दुकानदारों के टिनशेड भी हटाए गए। लगभग दो सौ मीटर के दायरे में सड़क किनारे अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इसी के साथ रेलवे स्टेशन रोड में पान व चाय की गुमटी भी कई स्थान पर खुली थीं, जिन्होंने खुद ही अपनी गुमटी हटा ली। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कुछ होटल मालिकों से अधिकारियों से नोंक-झोंक हुई। जिसमेें कहा गया कि नियम के विपरीत अतिक्रमण हटाया जा रहा है, जबकि अधिकारियों का कहना था कि सड़क के फुटपाथ में किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम राजबहादुर ने बताया कि सड़क किनारे बनी नाली तक अतिक्रमण हटाया गया है। इस बात की जानकारी दुकानदारों को पहले भी दी गई थी। इसके बाद भी उन्होंने सामान नहीं हटाया। इससे यह कार्रवाई करनी पड़ी। नाली का निर्माण कार्य भी होगा। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लालजी, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें