फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बस अड्डे से हटाया अतिक्रमण, हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिवहन निगम के चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय के बस अड्डे को चारों तरफ से अतिक्रमणकारियों ने घेर रखा था। इसकी वजह से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसके अलावा रोडवेज बसों की रवानगी में भी समस्या होती थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बुधवार की सुबह रोडवेज के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के चारों तरफ अतिक्रमण कर दुकानें खोल ली गई थीं। इसकी वजह से मुख्य मार्ग से निकलने वाले वाहन फंस जाते थे, जिससे जाम लग जाता था। बुधवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने सख्ती के साथ फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटावाया।
फुटपाथ पर दुकान लगाए लोगों ने पहले तो एतराज जताया, लेकिन एआरएम ने सख्ती दिखाई तो चुपचाप सामान बटोरकर वहां से चल दिए। बताया कि अब जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें