फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं निपटाकर उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को करें प्रेरित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उद्योगों को बढ़ावा देने को उद्यमियों को प्रेरित करें। औद्योगिक क्षेत्र के खाली भूखंडों का आवंटन ई-ऑकसन से किया जाए। ये निर्देश जिलाधिकारी जे. रीभा ने कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में अधिकारियों को दिए। कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

उद्योग अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न बैंकों ने 89.81 लाख के ऋण वितरित किए हैं। डीएम ने एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण मार्जनमनी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में जलापूर्ति के संबंध में जल संस्थान व जल निगम से रिपोर्ट तलब की। उद्यमियों की समस्याओं को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में रोड किनारे के अतिक्रमण को हटाने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को विद्युत ट्रिपिंग में सुधार व आग से बचाव के उपाय करने और विद्युत विल में सुधार के निर्देश दिए। मौके पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक, अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी, वित्त राजेश कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ,जीएमडीआईसी गुरुदेव आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें