फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के विरोध में व्यापारी खफा, धरना देकर बाइक जुलूस निकाला

Tue, 23 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ी वैट दरों और मंडी समितियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में व्यापारियों ने धरना दिया। बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। शहर में चोरी व लूट पर चिंता जताई।
विज्ञापन


जिला उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में मंगलवार को महेश्वरी देवी चौराहे में व्यापारियों ने धरना दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बढ़ाई गई वैट दरों से व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि बिहार व दिल्ली में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया गया है, लेकिन यूपी में वसूला जा रहा है। महामंत्री कमलेश कुमार गुप्त ने वाणिज्य कर विभाग व मंडी समितियों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सत्य प्रकाश, पन्नालाल धुरिया, संजय मिश्रा, रामचंद्र गुप्त, ध्रुव गुप्ता, मोती लालवानी, प्रभा गुप्ता, पुष्पा गोस्वामी, रमेश चंद्र शिवहरे, अभिषेक कुमार गुप्ता, उत्कर्ष कुमार, कमल कुमार, अशोक गुप्त, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें