बांदा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत रोजगार मेला आयोजित हुआ।
इसमें बांदा और चित्रकूट जनपद के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें 220
बेरोजगारों ने साक्षात्कार दिया। इनमें 120 को मशीन आपरेटर एवं सेल्समैन
पदों के लिए चयनित कर नियुक्त पत्र दिए गए।
लोक भारती स्किलिंग
साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित मेले में मयंक तिवारी (एचआर
मैनेजर, भोपाल) और देवेंद्र गुप्ता (डीसीएम, लखनऊ) सहित पवन त्रिपाठी
(कोआर्डिनेटर) और वैभव सिंह (प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर), प्रवीण वर्मा,
धर्मेंद्र सिंह, रवींद्र शुक्ला, कुमारी गुलप्शां खातून, सुशील कुमार,
योगेंद्र विश्वकर्मा, विजय कुमार, राजबाबू भी शामिल रहे।