फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में कर्मचारी घराती और मतदाता बराती

Thu, 14 Mar 2019 11:18 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता गोष्ठी संबोधित करते डीएम हीरालाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने कहा है कि एक-एक बूथ को गोदकर लेकर 90 फीसदी से ज्यादा मतदान कराना है। कर्मचारी इसके लिए एक-एक व्यक्ति को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदान में कर्मचारी घराती और मतदाता बराती के रूप में रहेंगे। लक्ष्य पूरा हुआ तो गांव और जिले का नाम रोशन होगा। उन्होंने सवाल किया कि ग्राम पंचायत चुनाव में 90 फीसदी वोट पड़ सकते हैं तो लोकसभा चुनाव में भी इसे दोहराकर क्यों नहीं गांव का नाम रोशन किया जा सकता?

विज्ञापन


गुरुवार को कुइया कगार (शाहपाटन) गांव में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम स्तरीय कर्मचारियों और मतदाताओं को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि अधिक मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा। मतदान का दिन उत्सव के रूप में मनाएं। हर एक ग्राम स्तर का कर्मचारी एक-एक गांव गोद लें। वहां 90 फीसदी मतदान सुनिश्चित कराएं। बीएलओ को भी एक-एक बूथ का दायित्व दिया गया है।

डीएम ने प्रोजेक्टर के जरिये भी मतदान का जोश भरने की कोशिश की। डीएम ने बुजुर्ग, दिव्यांग और युवा मतदाताओं को फूल की माला पहनाकर सम्मानित किया। संगीत पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि गांव का कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहने पाए। बीडीओ मनोज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। ग्राम प्रधान राजाबाई भी उपस्थित रहीं। डीएम ने तहसील सभागार में ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें