फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कर्मचारियों को बाहर निकाल उपकेंद्र में जड़ा ताला

Mon, 03 Aug 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। बिजली कटौती व लो-वोल्टेज को लेकर सोमवार को ग्रामीण कस्बा स्थित उपकेंद्र पहुंचे और आपूर्ति बंद कराते हुए कर्मचारियों को बाहर निकाला फिर ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया और आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे अजय कुशवाहा, कल्लू त्रिपाठी, बड़का गौतम, सुशील पांडेय, अन्नू सहित अन्य ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर आपूर्ति ठप करा दी। सूचना पर थाना प्रभारी निशि कांत राय टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। तब जाकर ग्रामीण माने और उपकेंद्र का ताला खुलवाया जा सका।
मामले में निगम के अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि लोढ़वारा उपकेंद्र की मशीन जल गई थी। जल्द ही नई मशीन लगा कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। बारिश न होने की वजह से समस्या बढ़ी है। किसान नलकूप को ऑटो मोड पर न रखें, इससे एक साथ मशीनों पर लोड पड़ता है। जिससे मशीनों के जलने की अधिक संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें