फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में सुरक्षा पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आर्य समाज के 132वें वार्षिकोत्सव में राष्ट्र सुरक्षा पर बल दिया गया। कहा गया कि दिनोंदिन हम अनजाने में देश को गुलामी की तरफ ले जा रहे हैं। महर्षि स्वामी दयानंद ने जिस उद्देश्य को लेकर आर्य समाज की स्थापना की थी उसका स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को बलखंडी नाका स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में आचार्य वेद प्रकाश ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने आह्वान किया कि वेदों को पढ़ें और जानें। उनका पालन करें। पंडित कैलाश कर्मठ ने भजन के साथ उपदेश दिए।
संचालन डॉ. विवेक आर्य और सजल कुमार रेंडर तथा सभाजीत ने किया। इसके पूर्व पहले सत्र में सुबह योग शिविर हुआ। आर्य समाज प्रधान पुरुषोत्तम गुप्ता ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। योग शिक्षक राजेंद्र कुशवाहा ने योगाभ्यास कराया। वेद विज्ञान दर्शन प्रवक्ता वेद प्रकाश ने वैदिक यज्ञ कराया और संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य अमृता आर्या ने भजन पेश किए। प्रदीप, रामरूप, विनोद गौड़, संतोष गुप्ता, रचना गुप्ता, अमित गुप्ता, शशि गुप्ता, सुनीता, नेहा आदि भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें