फाेटो- 21 परिक्षेत्रीय कार्यालय में अपराध समीक्षा गोष्ठी में मौजूद डीआईजी व मंडल के एसपी। संवाद
बांदा। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम राजेश एस की अध्यक्षता में परिक्षेत्रीय कार्यालय, बांदा में एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में संगठित अपराध व अपराधियों के विरुद्ध संचालित अभियानों की समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण में यक्ष एप के प्रभावी उपयोग, साइबर अपराधों की रोकथाम व जन-जागरूकता, जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।
गोष्ठी में सुझाव दिए गए कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में गश्त व पेट्रोलिंग की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सक्रिय मॉनिटरिंग कर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई, डायल-112 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय, तत्पर एवं उत्तरदायी रखा जाए।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर दीक्षा शर्मा, पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा मेविस टॉक उपस्थित रहीं।