करतल (बांदा)। पन्ना टाइगर रिजर्व में शुक्रवार की सुबह खुशी लाई। तड़के यहां हथिनी मोहनकली और कृष्णकली ने बच्चे को जन्म दिया।
कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर मोहनकली व कृष्णकली के बच्चों को उपचार दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मोहनकली ने नर और कृष्णकली ने मादा बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल दोनों बच्चे ही स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन भी सामान्य हैं। रिजर्व में हाथियों के अलावा बाघ आदि का विशेष ख्याल रखा जाता है। (संवाद)