फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बोलेरो की टक्कर से दो भाइयों समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों सब्जी बेंचकर लौट रहे थे। हादसा गुरुवार रात कमासिन थाना क्षेत्र के सिकरी मोड़ के पास हुआ। हादसे के बाद बोलेरो का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कमासिन कस्बे के सब्जी मंडी के पास रहने वाला कमलेश कुमार (26) पड़ोसी गुलाम मोहम्मद (21) और उसके भाई जकी अहमद (13) के साथ सब्जी बेचते था। गुरुवार की सुबह तीनों मुसीवां मंडी सब्जी बेचने गए थे। रात तकरीबन नौ बजे एक ही बाइक से तीनों घर जा रहे थे। सिकरी मोड़ के पास सामने से आ रही बोलेरो ने पहले लोडर को क्राॅस किया और फिर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। कमलेश और गुलाम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल जैकी को स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले जाया गया।
वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस से जकी को लेकर कानपुर जा रहे थे। बिंदकी के पास उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर अस्पताल वापस आ गए। एक साथ तीन की मौत से दोनों के परिवारों में मातम है। कमलेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। गुलाम और जैकी की मौत के बाद अब एक भाई गुलाब ही बचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें