फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कर्मचारियों की हड़ताल से 75 गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से राजापुर, पहाड़ी व भरतकूप सहित छीबो क्षेत्र मेेें बिजली की आपूर्ति 75 गांवों में बंद है। उधर, मानिकपुर क्षेत्र मेें गुरुवार को बंद हुई बिजली की आपूर्ति शुक्रवार की दोपहर को चालू हो गई। बिजली इंजीनियर व कर्मचारी तीसरे दिन भी विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दिया। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति चरमरा रही है। राजापुर क्षेत्र के सरधुवा, भदेदू, सहित जिला मुख्यालय के पास स्थित कसहाई फीडर व रामनगर क्षेत्र के छीबो का फीडर बंद होने से इन क्षेत्रों के गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है। इससे सैकड़ों गांव में बिजली की आपूर्ति बंद है। जिसमें सरधुवा, भदेदू, कनकोटा,बिलास, सुरसेन, विलास, चिल्लीमल, पहाड़ी क्षेत्र में पनौटी, भानपुर, व्यवहरा, नांदीतौरा, रगौली, आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है।
वही रामनगर क्षेत्र के छीवो फीडर बंद होने से आसपास के गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद है। जबकि मानिकपुर क्षेत्र में गुरुवार को बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी। जो शुक्रवार की दोपहर दो बजे चालू हो गई। जबकि विद्युत इंजीनियरों व कर्मचारियों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। कार्य बहिष्कार कर शहर के धुस मैदान में धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर समिति के संयोजक अधीक्षण अभियंता ब्रजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता के के वर्मा, एसडीओ आशीष सिंह, रमाशंकर गुप्ता, व शिवम् गुप्ता, अवर अभियंता शैलेश प्रजापति, अनुपम कुमार, महेश मौर्य दीपक, सौरभ, आदि मौजूद रहे।बिजली आपूर्ति के लिए बनाए गए प्रभारी अधिकारी अपर जिलाधिकरी रामजन्म यादव ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सभी जगह जारी रहे इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मानिकपुर क्षेत्र मेंं बंद बिजली की आपूर्ति शुरू कराई गई है।


जिला प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजाम
बिजली की आपूर्ति के लिए पावर हाउस व एवं वर्कशॉप के लिए एजेंसी नामित की गई है। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कहा गया यदि कोई शिकायत हो तो प्रभारी अधिकारी अपर उप जिलाधिकरी रामजन्म यादव के मोबाइल न- 9838720976 है। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि किसी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर तत्काल दूसरी टीम सुधार कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्र में हड़ताल का प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें