फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अलीगंज में दिन में आठ घंटे से ज्यादा बिजली की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला रोड स्थित विद्युत उप केंद्र में दस एमबीए के तृतीय ट्रांसफार्मर का जंफर व ब्रेकर जलने से जहां ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोग घंटों बिजली को तरस गए। वहीं पीलीकोठी उप केंद्र से जुड़े अलीगंज फीडर में केबल डालने के लिए सुबह दस बजे शटडाउन लिया गया तो शाम को आठ बजे तक लाइट नहीं आई। आठ घंटे की कटौती से पूरे दिन लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे।
विज्ञापन




दो दिन से वर्षा न होने के कारण दिन में तेज धूप निकल रही है। ऐसे में उमस और गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान कर रही है। इसमें बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। पीलीकोठी उप केंद्र के अलीगंज फीडर में बाबूलाल चौराहा के पास एरियर बंच केबल बदलने का काम बुधवार को किया जा रहा था। इसके लिए सुबह दस बजे शटडाउन लिया गया तो रात आठ बजे तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। लोग भीषण गर्मी में अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे, पर उनक फोन ही नहीं उठे। बिना बिजली पूरे दिन करीब 20 हजार की आबादी परेशान रही।



वहीं बलखंडी नाका, किरन कालेज चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर, मर्दननाका, कटरा, डिग्गी चौराहे में भी दोपहर में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। चिल्ला रोड स्थित 220केवीए उपकेंद्र में दोपहर करीब दो बजे दस एमबीए तृतीय ट्रांसफार्मर में एलए पंचर होने से 33 केवी साइड के जंफर व ब्रेकर जलने से पूरे शहर व आसपास के करीब पांच गांवों की बिजली गुल हो गई। अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयास से यह लाइन करीब पांच बजे चालू हो सकी। भूरागढ़ व तुलसीनगर उप केंद्र से जुड़े फीडरों में भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन








वर्जन-



-बाबूलाल चौराहे में दिन में एबी केबल डालने का काम होता रहा,इसलिए शाम तक शटडाउन लिया गया था। इसके बाद कुछ लाइन में फाल्ट की शिकायत आने से आपूर्ति बाधित रही। -चंदन यादव, उप खंड अधिकारी, पीलीकोठी उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें