अतर्रा। बिजली विभाग की बिल राहत योजना एक दिसंबर से शुरू होगी। यह जानकारी देते हुए एसडीओ विमलेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत बिल के मूलधन पर पहली बार 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। बकाया और वर्तमान बिल को अलग-अलग किया गया है, इससे उपभोक्ताओं को भुगतान में आसानी होगी। नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ता अपना पुराना बकाया 500 या 750 रुपये की आसान किस्तों में ब्याज मुक्त रूप से जमा कर सकेंगे। लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट भी योजना अवधि तक बनी रहेगी। कहा कि इसके लिए विभाग परिसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। (संवाद)