फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू दरकिनार कर समर्थकों की जुटी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मतगणना केंद्रों में ग्राम प्रधान, डीडीसी और बीडीसी चुनाव के नतीजे आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों के नारे गूंज उठे। उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। हालांकि, जीत के जश्न में साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू रोड़ा बन गया। समर्थकों की ज्यादा भीड़ न जुटने और जोरदार अगुवानी न होने से निराश प्रत्याशी जीत का प्रमाणपत्र लेकर अपने वाहनों से मंदिरों/गांवों की तरफ कूच करते रहे।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान जोश में होश खो रहे समर्थकों को पुलिस ने सबक भी सिखाया। निर्वाचन अधिकारियों ने निर्वाचित प्रधानों को प्रमाणपत्र दिए। देर रात तक मतगणना जारी रही। रविवार को सुबह आठ केंद्रों में 284 टेबल पर प्रधान, डीडीसी, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना शुरू हुई। प्रत्येक न्याय पंचायत में चार टेबल पर वोट गिने गए। इस दौरान मतगणना स्थल (कालेज) पुलिस छावनी में तब्दील रहे। समर्थकों को रोकने के लिए 200 मीटर पहले बैरियर लगाए गए थे। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू के चलते पुलिस के तेवर सख्त रहे।
समर्थकों की भीड़ जुटने नहीं दी गई। दो सौ मीटर के दायरे में की गई बैरिकेडिंग पर इकट्ठा भीड़ को खदेड़नेे के लिए पुलिस को कई बार जमीन में लाठियां तक पटकनी पड़ीं। सिर्फ प्रत्याशी और एजेंट ही केंद्र के अंदर पहुंच पाए। चुनाव नतीजे जानने के लिए समर्थकों में बेचैनी रही। मोबाइल फोन पर जैसे ही किसी प्रत्याशी के जीत की खबर मिलती तो गांवों में समर्थकों के नारे गूंजने लगते। जैसे-जैसे गणना पूरी होती गई प्रत्याशी कूच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
ब्लाकवार ग्राम प्रधान, बीडीसी व डीडीसी पद/वार्डों का ब्योरा---
ब्लाक ग्राम पंचायतें बीडीसी डीडीसी वार्ड
बड़ोखर खुर्द 58 97 04
महुआ 75 105 04
बबेरू 61 100 04
कमासिन 55 86 04
जसपुरा 32 53 02
बिसंडा 49 92 04
तिंदवारी 56 88 03
नरैनी 83 129 05
योग- 469 750 30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें