फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के 979 गांवों में सरकार चलाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 2888 प्रधान पदों पर 979 महिलाएं काबिज हुई हैं यानी बुंदेलखंड में करीब 30 फीसदी ग्राम पंचायतों में अब गांव की सरकार महिलाएं चलाएंगी। बुंदेलखंड की बात करें तो सर्वाधिक महिलाएं जालौन जिले में चुनी गई हैं। यहां 195 महिलाएं ग्राम प्रधान बनीं हैं वहीं दूसरे नंबर पर बांदा में 160 महिलाओं के सिर प्रधानी का ताज सजा।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में बांदा जनपद में 469 ग्राम पंचायतों में 78 सामान्य, 38 एससी, 44 ओबीसी महिला के लिए सीट आरक्षित कर दी गई। इसी तरह चित्रकूट की 331 ग्राम पंचायतों में 53 सामान्य वर्ग, 28 अनुसूचित जाति, 31 पिछड़ा वर्ग, हमीरपुर की 330 ग्राम पंचायतों में 50 सामान्य वर्ग, 28 अनुसूचित जाति, 34 पिछड़ा वर्ग महिला, महोबा की 273 ग्राम पंचायतों में 45 सामान्य, 22 अनुसूचित जाति, 26 पिछड़ा वर्ग और झांसी मंडल में झांसी जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में 76 सामान्य, 43 अनुसूचित जाति, 47 पिछड़ा वर्ग व एक अनुसूचित जन जाति, जालौन की 574 ग्राम पंचायतों 94 सामान्य महिला, 48 अनुसूचित जाति, 55 पिछड़ा और ललितपुर की 415 ग्राम पंचातयों में 64 सामान्य महिला, 31 अनुसचित जाति व 39 पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीट पर महिलाएं बुंदेलखंड की राजनीति में उतरी थीं। ये महिलाएं मिनी सचिवालयों में बैठकर अब गांव की सरकार चलाएंगी। (संवाद)
----------
चार्ट
-----------
बुंदेलखंड में नव निर्वाचित महिला प्रधानों की संख्या
जनपद ग्राम पंचायत महिला
बांदा 469 160
चित्रकूट 331 112
हमीरपुर 330 112
महोबा 273 93
झांसी 496 167
जालौन 574 195
ललितपुर 415 134
योग- 2,888 979
इनसेट-
-----------
25 फीसदी स्नातक महिलाएं बनीं प्रधान
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में 25 फीसदी महिलाएं स्नातक हैं। 40 फीसदी से अधिक महिलाएं कक्षा-8 व हाईस्कूल उत्तीर्ण हैं। 35 फीसदी महिलाएं निरक्षर हैं। इस पंचवर्षीय में ग्राम पंचायतों में 55 फीसदी जीते प्रधान 30 से 40 वर्ष उम्र के हैं। गांव के विकास के लिए अबकी ग्रामीण मतदाताओं ने अधिकांश युवाओं के हाथों पर गांव की सरकार की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

--------
डीडीसी व बीडीसी में भी रहा दबदबा
बुंदेलखंड के सातों जनपदों में जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) में भी महिलाओं का खासा दबदबा रहा। आरक्षण के मुताबिक बुंदेलखंड के सातों जनपदों में 19 ब्लाक प्रमुख पद और एक मात्र हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कमान भी महिलाओं के हाथों में होगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें