बांदा। पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य के सभी 30 वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्याशी चयन और प्रचार आदि की भूमिका निभाएंगे।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि वार्ड एक कमासिन में आदित्य स्वरूप पांडेय, वार्ड दो कमासिन में शैलेंद्र सिंह, वार्ड तीन कमासिन में जगनायक यादव, वार्ड चार बबेरू में रामानुज भौरहा, वार्ड पांच बबेरू में गंगाविष्णु मिश्र, वार्ड छह बबेरू में पंकज सिंह हरिओम, वार्ड सात बबेरू में बीएल, वार्ड आठ बबेरू में माताबदल श्रीवास, वार्ड नौ तिंदवारी लक्ष्मीकांत मिश्र, वार्ड दस तिंदवारी राजेंद्र वर्मा पिपरगवां, वार्ड 11 तिंदवारी में राजेंद्र तिवारी, वार्ड 12 जसपुरा में धर्मेंद्र चौरसिया, वार्ड 13 जसपुरा में जगन्नाथ सिंह, वार्ड14 बड़ोखर खुर्द में कालीचरन निगम, वार्ड15 बड़ोखर खुर्द में वीरेंद्र तिवारी, वार्ड-16 बड़ोखर खुर्द में सीमा खान।
वहीं, वार्ड17 बड़ोखर खुर्द में पिप्पी चौरसिया, वार्ड18 महुआ में गजेंद्र त्रिपाठी, वार्ड19 महुआ में धीरेंद्र पटेल, वार्ड 20 महुआ में रामशंकर सिंह, वार्ड 21 महुआ में लक्ष्मी राजपूत, वार्ड 22 नरैनी में रमेशचंद्र कोरी, वार्ड 23 नरैनी में अनिरुद्ध पांडेय, वार्ड 24 नरैनी में चंद्रपाल वर्मा, वार्ड 25 नरैनी में गुलाम गौस, वार्ड 26 नरैनी में सूरज वाजपेयी, वार्ड 27 बिसंडा में कुतैबा जमां, वार्ड 28 बिसंडा में दिनेश द्विवेदी, वार्ड 29 बिसंडा में सीताराम कोरी और वार्ड 30 बिसंडा में विवेक द्विवेदी गड़ांव को प्रभारी बनाया गया है।